जोड़ों के दर्द में कौन सी चीज खानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:31

जोड़ों के दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है, वे लोग फैटी फिश, तरह-तरह के नट्स, ऑलिव-ऑयल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
सर्दियों के मौसम में अक्सर जोड़ी में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खासकर, उन लोगों पर सर्दियों का असर जल्दी होता है, जिनकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर जिन्हें हड्डियों से संबंधित कोई समस्या है। शरीर में किसी भी प्रकार के विकार के कारण हड्डियों में दर्द और सूजन की दिक्कत उत्पन्न होना आम बात है। इससे जोड़ों का दर्द भी बढ़ने लगता है। जोड़ों में यूरिक एसिड के इकट्ठा होने से भी इसमें दर्द होने लगता है। कई बार अनुवांशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। सर्दियों में एक बार यह दर्द उठ जाए, तो फिर काम करने में भी समस्या आने लगती है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं पर उतना असर नहीं होता। फिर भी आप चाहें तो दवाओं के साथ-साथ इन खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें। जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

जानें, कौन से हैं वे संकेत जो बताते हैं आपकी हड्डी टूटी है या नहीं

जोड़ों का दर्द होगा दूर
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की सबसे ज्यादा शिकायत रहती है, वे लोग फैटी फिश, तरह-तरह के नट्स, ऑलिव-ऑयल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इनका नियमित सेवन करने से जोड़ों के दर्द और ऐंठन से काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

क्या न खाएं
जोड़ों के दर्द की शिकायत वालों को ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए जो इसके दर्द को बढ़ाने का कारण बनते हैं।
रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए नियमित करें कश्यपासन, होंगे कई अन्य लाभ
सोडा
सोडा ना केवल डायबटीज और दिल के रोगियों के लिए खतरनाक होता है बल्कि जोड़ों के दर्द में भी इसका असर काफी खतरनाक होता है। सोडा में ग्लूकोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे बॉडी में साइटोकिन्‍स रिलीज होता है। यह जोड़ों के दर्द को बढ़ाने में मदद करता है इसलिए इसका सेवन बिल्कुल भी न करें।

टमाटर
टमाटर भी जोड़ों के दर्द के लिए काफी नुकसानदायक है क्योंकि टमाटर में यूरिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ये शरीर की हड्डियों में सूजन बढ़ाने में मदद करती है, जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info